देश पूर्व मंत्री ने महीनों तक किया रेप, लड़की ने खुद MMS बनाकर जुटाया सबूत
नयी दिल्ली। लोकतांत्रिक व्यवस्था है कि हम अपना बहुमूल्य वोट देकर अपने नेता को चुनते है, उन पर विश्वास करते है कि वो हमारे लिए हमारे समाज के लिए कुछ अच्छा करेंगे। मिशाल बनकर लोगों को सीख देंगे, लेकिन जब मिशाल बनने वाले नेता ही समाज को गलत राह दिखाने लगे तो समाज का पतन निश्चित है। दक्षिण भारत का ये मामला कुछ ऐसा ही दिखा रहा है। तिरुअंनतपुरम में जेडीएस के एक विधायक की घिनौनी करतूत सामने आई है। केरल के पूर्व परिवहन मंत्री और वर्तमान विधायक थेटायिल और उनके बेटे पर रेप का संगीन आरोप लगा है। पीड़ित लड़की ने ना केवल उनपर आरोप लगाया है बल्कि उनके खिलाफ सबूत भी वो खुद इक्ट्ठे किए है। पूर्व मंत्री और विधायक थेटायिल पर अपने बेटे की गर्लफ्रेंड के साथ रेप का आरोप लगा है। पीड़ित लड़की ने पिता-पुत्र पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि शादी का झांसा देकर दोनों ने उनके साथ दो साल तक रेप किया। केरल पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की ने अपने बयान में पूर्व मंत्री और विधायक थेटायिल और उनके बेटे आदर्श के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। मंत्री के बेटे ने लड़की को शादी करने का भरोसा दिलाया था। उसके पिता और पूर्व परिवहन मंत्री थेटायिल ने भी पीड़िता से वादा किया था कि वो उसकी शादी अपने बेटे से कराएंगे। इसी झूठे भरोसे के साथ पीड़िता ने बेटे के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बेटे के साथ संबंध बनाने के बाद वो लड़की को अपने बाप से साथ भी संबंध बनाने के लिए परेशान करने लगे। उसने धमकी दी कि अगर वो उसके पिता से साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगी तो वो उससे शादी नहीं करेगा। दोस्त की धमकी से डरकर पीड़िता ने विधायक के साथ भी संबंध बनाए, लेकिन इसके बाद दोनों बाप-बेटे उसके साथ इसी तरह से खेलते रहे, लेकिन जब उसे लगा कि वो अपना वादा पूरा नहीं करेंगे तो लड़की ने सबूत इक्ट्ठा करने और बाप-बेटे का पर्दाफाश करने के लिए दोनों के साथ अपना एमएमएस बना लिया। लड़की ने ये सारे सबूत और एमएमएस पुलिस को सौंप दिया है। पीड़ित लड़की नेदोनों के खिलाफ रेप और धोखेबाजी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और माना जा रहा है कि जल्द ही विधायक थेटायिल और बेटे आर्दश ने पूछताछ की जा सकती है।